Home National News पश्चिम बंगाल में सड़क पर नमाज को लेकर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में सड़क पर नमाज को लेकर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

0
पश्चिम बंगाल में सड़क पर नमाज को लेकर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्य में सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी और धार्मिक गतिविधियां केवल निर्धारित स्थलों एवं मस्जिदों तक सीमित रहेंगी।

शुभेंदु सरकार के शासन में शुक्रवार का पहला दिन होने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। कई इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सड़क पर नमाज अदा करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था संभालते हुए यातायात बाधित नहीं होने दिया।

सरकार की ओर से कहा गया है कि धार्मिक स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन इसके नाम पर सार्वजनिक व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं और किसी भी धार्मिक आयोजन के कारण यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सभी धार्मिक आयोजनों के लिए निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here