मिनाक्षी पोद्दार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही 7 मई को ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर उठे विवाद के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। इस गाने में अभिनेता संजय दत्त भी नजर आए हैं। आने वाली कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के अश्लील गीत ‘सरके चुनर तेरी सरके‘ में डांसर और अभिनेत्री, नोरा फतेही
गाने के “अश्लील बोल” और डांस स्टेप्स” को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना हो रही थी।
NCW कार्यालय से बाहर निकलने के बाद नोरा फतेही ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने आयोग के सामने मौखिक और लिखित दोनों रूपों में माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपने काम के सामाजिक प्रभाव की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
नोरा ने कहा, “मैं आयोग के सामने पेश हुई और मैंने माफी मांगी। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन एक कलाकार होने के नाते मुझे अपने काम की जिम्मेदारी समझनी चाहिए।”
विवाद के बाद नोरा फतेही ने एक सकारात्मक पहल की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह 100 बालिकाओं की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगी। इसे उन्होंने अपनी “सुधारात्मक पहल” बताया।
बताया जा रहा है कि NCW ने गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर आपत्ति जताई थी और इसी सिलसिले में नोरा को तलब किया गया था। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बहस छिड़ी हुई थी, जहां कई लोगों ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया।

