HomeIndian Newsबंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, शुभेन्दु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, शुभेन्दु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच शुभेन्दु अधिकारी ने राज्य के पहले भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा की जीत के साथ ही बंगाल में पहली बार भगवा सत्ता स्थापित हुई। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह हुआ लोकभवन की परंपरा टुटी ,भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को दंडवत प्रणाम करते हुए उनके स्नेह, समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और परिवर्तन की राजनीति की जीत है। वहीं मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे कोलकाता में जश्न का माहौल रहा। भाजपा नेताओं ने इसे “नए बंगाल” की शुरुआत बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments