HomeIndian Newsनासिक TCS कांड की मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ़्तार

नासिक TCS कांड की मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ़्तार

नासिक। बहुराष्ट्रीय कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) की नासिक यूनिट में महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और जबरन धर्मांतरण के प्रयासों से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ़्तार कर लिया गया है। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, TCS की नासिक यूनिट में कार्यरत कुछ महिला कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया कि कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसी घटनाएं सामने आईं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

इस मामले के सामने आने के बाद आईटी सेक्टर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments