Home National News अब कौन बनेगा पवार की जगह महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री?

अब कौन बनेगा पवार की जगह महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री?

0
अब कौन बनेगा पवार की जगह महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री?

यह सवाल उठना लाजिमी है कि अब अजीत पवार की जगह महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री कौन बनेगा! बता दे कि महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भीतर नेतृत्व और जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों के हवाले से कई नामों पर विचार होने की बात सामने आ रही है।

कौन होगा दावेदार?

राजनीतिक गलियारों में सुनेत्रा पवार का नाम संभावित दावेदार के रूप में लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। वहीं संगठनात्मक स्तर पर प्रफुल्ल पटेल को अहम भूमिका सौंपने की चर्चा भी जारी है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की आपसी बैठकों और परामर्श दौर के बाद आगे की रणनीति तय होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि पहले संगठन को स्थिर किया जाएगा, उसके बाद सरकार में पदों को लेकर अंतिम निर्णय होगा।बारामती क्षेत्र की सीट और संभावित उपचुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है। पार्टी यह तय करेगी कि वहां से किस उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए। साथ ही, सरकार में एनसीपी कोटे के विभागों के पुनर्वितरण का मुद्दा भी उठ सकता है।फिलहाल स्थिति विचार और परामर्श के चरण में बताई जा रही है और अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद ही सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here