Friday, March 28, 2025
HomeEntertainmentसोनाक्षी सिन्हा की शादी में किन-किन लोगों को दिया गया है न्यौता?

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में किन-किन लोगों को दिया गया है न्यौता?

आज हम आपको बताएंगे कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में किन-किन लोगों को न्यौता दिया गया है! बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के द्वारा रजिस्टर्ड मैरिज कर ली गई है, अब इसके बाद रिसेप्शन की तैयारी है! जानकारी के लिए बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जिंदगी में 23 जून का दिन बेहद खास है। इस दिन दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। सोनाक्षी और जहीर की 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज के बाद देर शाम ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी है, जिसमें परिवार और दोस्तों के अलावा कई हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन में डीजे गणेश भी आमंत्रित हैं, और उन्होंने बताया है कि यह पार्टी कैसी होगी और इसमें कितने मेहमानों को न्योता दिया गया है। उधर सोनाक्षी और जहीर की शादी की रस्मों से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा चहकते दिख रहे हैं। डीजे गणेश ने बताया कि रिसेप्शन के लिए जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने शिल्पा शेट्टी का मुंबई स्थित बास्टियन रेस्टोरेंट बुक किया है। परिवार और दोस्त तो जश्न में शामिल होंगे ही, इसके अलावा कपल ने करीब एक हजार मेहमानों को इनवाइट किया है, जिनमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हैं।

DJ गणेश ने ‘दुबई ब्रू’ को बताया, ‘सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बास्टियन में एक प्राइवेट पार्टी, रिसेप्शन रखा है। उसमे 1000 लोगों को आमंत्रित किया गया है, इसलिए मुझे लगता है कि सुबह 4 बजे तक फुल ऑन बॉलीवुड मिक्स चलेगा।’ डीजे गणेश ने अब तक कई फिल्म स्टार्स की शादियों में परफॉर्म किया है। इनमें पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी से लेकर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की मैरिज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जहीर इकबाल के बांद्रा स्थित घर पर उनकी सोनाक्षी के साथ रजिस्टर्ड मैरिज होगी। इससे पहले सगाई और फिर शादी के बाद वो सीधा रिसेप्शन के लिए रवाना हो जाएंगे। उधर 22 जून को सोनाक्षी की प्री-वेडिंग रस्मों में पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम चहकती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

तस्वीरों में दोनों रिश्तेदारों के साथ कैमरा को पोज देते नजर आ रहे हैं। शनिवार, 22 जून को ही पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘रामायण’ में बेटी सोनाक्षी की विदाई से पहले खास पूजा रखी, जिसमें हुमा कुरैशी और साकिब सलीम भी शामिल हुए थे। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब हमेशा के लिए पति-पत्नी बन गए हैं। उन्होंने 23 जून को सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें दोनों के परिवार के लोग और रिश्तेदार शामिल हुए थे। वहीं पर सगाई भी हुई। लेकिन जब रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान जहीर इकबाल कागजों पर दस्तखत कर रहे थे, तो एक नई बात पता चली, जो बहुत ही कम लोग जानते होंगे। यह देख लोगों ने जहीर की तुलना सुशांत सिंह राजपूत से कर डाली। दरअसल जहीर इकबाल लेफ्ट हैंडर हैं, पर वह राइट हैंड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा की वह दोनों हाथों से लिख भी लेते हैं और उसके अलावा खेल भी लेते हैं। यही खूबी सुशांत सिंह राजपूत में थी। इस वजह से लोगों ने जहीर इकबाल को सुशांत से कंपेयर करना शुरू कर दिया।

जहीर इकबाल ने कागजों पर दस्तखत करने के बाद सास पूनम सिन्हा और ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। जब जहीर दस्तखत कर रहे थे, तो सोनाक्षी पापा का हाथ थामे खड़ी थीं और उन्हें प्यार भरी नजरों से देख रही थीं। शादी होने के बाद जहीर इकबाल ने सोनाक्षी को गले लगा लिया और गाल पर किस भी किया। जहीर इकबाल और सोनाक्षी साल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा। कुछ समय पहले ही उनका रिश्ता पब्लिकली उजागर हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments