Friday, March 28, 2025
HomeEntertainmentसोनाक्षी सिन्हा की शादी के ऊपर क्या बोले एक्टर मुकेश खन्ना?

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के ऊपर क्या बोले एक्टर मुकेश खन्ना?

हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर एक बयान दे दिया है! दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की शादी जहीर इकबाल से हुई थी! जिसके बाद सोशल मीडिया पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया! जिस पर मुकेश खन्ना ने एक बयान दिया है! जानकारी के लिए बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले महीने शादी की और उनकी शादी ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी। बेटे लव के शादी में न आने पर कहा कि ये एक फैमिली मैटर है। वैसे तो हर किसी के परिवार में मतभेद होते हैं। जहां कुछ पर असहमतियां होती हैं और कुछ बहस करते हैं। लेकिन वह सभी एक परिवार हैं और उन्हें कोई तोड़ नहीं सकता। उन्होंने ये भी कहा था कि वह परिवार पर ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।हालाँकि, जब सोनाक्षी ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं, तो उन्हें कुछ लोगों की निगेटिविटी का सामना करना पड़ा, कुछ लोगों ने तो उनकी शादी को ‘ लव जिहाद ‘ से भी जोड़ दिया। अब, एक्टर मुकेश खन्ना , जो ‘शक्तिमान’ और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह की भूमिका के लिए फेमस हैं, ने उनकी शादी को लेकर हो रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि शादी को हिंदू-मुस्लिम चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा, ‘सोनाक्षी और जहीर की शादी को हिंदू-मुस्लिम नजरिए से मत देखिए। सोनाक्षी ने जो किया, वह अचानक लिया गया फैसला नहीं था। शादी से पहले वह 6-7 साल तक साथ रहे थे। लोग इसे लव जिहाद कह रहे हैं। लव जिहाद तब होता है जब किसी लड़की की शादी जबरदस्ती करवाई जाती है।’

इसके साथ ही मुकेश ने आगे कहा, ‘क्या हिंदू और मुस्लिम शादी नहीं कर सकते? हमारे समय में कई लोगों ने ऐसा किया और वो खुश हैं। यह शादी उनके लिए पारिवारिक मामला है।’ शत्रुघ्न सिन्हा ने शुरू में कहा था कि उन्हें सोनाक्षी-ज़हीर की शादी के बारे में पता नहीं था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह इसमें शामिल होंगे। निगेटिविटी कमेंट्स करने वालों को शत्रुघ्न ने ‘खामोश’ कहकर चुप करा दिया था। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी पर लगातार हो रही बातों पर कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत बड़ी-बड़ी परेशानियां देखी हैं। उसके आगे ये कुछ भी नहीं है। दो अलग समुदाय के बीच हुई शादी पर कहा कि वह भी आम परिवार की तरह ही हैं, जहां शादी हो रही थी। उन्होंने बेटे लव के शादी में न आने पर कहा कि ये एक फैमिली मैटर है। वैसे तो हर किसी के परिवार में मतभेद होते हैं। जहां कुछ पर असहमतियां होती हैं और कुछ बहस करते हैं। लेकिन वह सभी एक परिवार हैं और उन्हें कोई तोड़ नहीं सकता। उन्होंने ये भी कहा था कि वह परिवार पर ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहली बार नहीं है कि किसी दूसरे धर्म में किसी की शादी हुई है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जहीर उनकी बेटी को खुश रखेगा। इस बात का यकीन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments