Friday, February 13, 2026
HomeIndian Newsसंसद में आखिर क्यों भिड़े राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर ?

संसद में आखिर क्यों भिड़े राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर ?

हाल ही में संसद में राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर भिड़ चुके हैं! दरअसल, बात राहुल गांधी के बयान की है, जिसमें उन्होंने कमल को हिंसा से जोड़ दिया है! जानकारी के लिए बता दे कि लोकसभा में बजट पर चर्चा चल रही है। सोमवार को सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करते हुए बीजेपी पर तीखे वार किए। आज केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की बारी आई। उन्होंने राहुल गांधी के उठाए एक-एक मुद्दे का जवाब दिया और करारा प्रहार किया। यही नहीं उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में ही कमल का जिक्र किया जिसे राहुल ने हिंसा से जोड़ा था। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि एक नेता ने यहां खड़े होकर कमल पर कटाक्ष किया, लेकिन कमल का नाम तो राजीव भी है। तो क्या उन्होंने राजीव को भी बुरा मानते हैं। बता दें कि अनुराग ने राहुल गांधी के स्वर्गीय पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरफ इशारा किया। अनुराग ने कहा कि एक नेता ने यहां खड़े होकर कमल पर कटाक्ष किया। ना जाने कमल से उनको क्या विरोध है? कमल का पर्यायवाची राजीव है। कमल को बुरा दिखाने का प्रयास किया गया। चूंकि कमल से जुड़ा हुआ नाम राजीव भी है और आप सब जानते हैं कि राजीव किसका नाम है। अनुराग ने सीधे-सीधे राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ओर इशारा किया। उन्होंने पूछा, ‘तो क्या उनको भी बुरा समझते हैं?’

यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘इन्होंने राजीव को हिंसा के साथ जोड़ा, कमल को हिंसा के साथ जोड़ा। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मां लक्ष्मी का आसन भी कमल है, हमारा राष्ट्रीय पुष्प भी कमल है और जिस पद्मासन मुद्रा में सिंधु सभ्यता में भगवान शिव की मूर्ति मिली थी, लोकमान्य तिलक ने भी पद्मासन मुद्रा में ही समाधि ली थी, आप कहते हैं कमल के चारों तरफ हिंसा है। आप कमल का अपमान नहीं कर रहे, आप महायोगी भगवान शिव, भगवान बुद्ध और लोकमान्य तिलक जैसे महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं।’

अनुराग ठाकुर ने इतनी बातें करते हुए राहुल गांधी को सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा, ‘इसलिए अगली बार कमल के बारे में बोलने से पहले थोड़ा सोचकर बोलिए कि आप किस-किस का अपमान करते हैं। आप सिर्फ रील का नेता मत बनिए, मीम्स आपके खूब बनते हैं। रीयल नेता बनने के लिए सच बोलना पड़ता है।’ उन्होंने आगे राहुल को उका नाम लिए बिना एक्सिडेंटल हिंदू कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘कुछ लोग एक्सिडेंटल हिंदू हैं और महाभारत का ज्ञान भी एक्सिडेंटल हैं।’ उन्होंने कहा कि शायद अंकल सैम ओवरसीज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सैम पित्रोदा, अंकल सोरोस अरबपति जॉर्ज सोरोस जो पीएम मोदी की सरकार गिराने के लिए अरबों खर्च करने का ऐलान किया था ने लिखकर दिया होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राहुल गांधी ने सोमवार को अपने भाषण में कमल को महाभारत के चक्रव्यूह से जोड़ा था। उन्होंने कहा था कि हजारों साल पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवा अभिमन्यु को छह लोगों ने चक्रव्यूह में फंसाकर मारा था। चक्रव्यूह के अंदर डर होता है, हिंसा होती है। मैंने चक्रव्यूह के बारे में थोड़ी रिसर्च की और पता लगा कि चक्रव्यूह का दूसरा नाम होता है पद्मव्यूह, यानी लोटस फॉर्मेशन। चक्रव्यूह कमल के फूल के आकार का होता है। यही नहीं उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है। वो भी कमल के आकार में है। उसका चिह्न प्रधानमंत्री जी अपनी छाती पर लगाके चलते हैं। जो अभिमन्यु के साथ किया गया था, वही हिंदुस्तान के साथ किया गया है। राहुल आगे कहते हैं कि ये जो कमल वाले लोग हैं बीजेपी नेता, उन्हें यह गलतफहमी है। ये सोचते हैं कि देश के युवा, देश के पिछड़े लोग अभिमन्यु हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments