हाल ही में श्रीमद् भागवत गीता ने एक खिलाड़ी को जीत दिला दी है! दरअसल, एक खिलाड़ी ने अपनी जीत का जश्न बनाते हुए इस बात का खुलासा किया कि श्रीमद् भागवत गीता से उसे प्रोत्साहन मिला है! जानकारी के लिए बता दे कि स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक के साथ निशानेबाजी में ओलिंपिक पदक के भारत के 12 साल के इंतजार को खत्म किया और पेरिस ओलिंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बनीं। लंदन ओलिंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलिंपिक पदक है। लंदन में विजय कुमार ने पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में रजत जबकि गगन नारंग ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था। बता दें कि रियो ओलिंपिक 2016 और तोक्यो ओलिंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 साल की मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक से फाइनल के ओलिंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यही नहीं अपने दूसरे ओलिंपिक में हिस्सा ले रही मनु तोक्यो ओलिंपिक से खाली हाथ लौटीं थीं। मनु ने कहा, ‘तोक्यो के बाद मैं बहुत निराश थी और मुझे इससे उबरने में बहुत लंबा समय लगा। सच कहूं तो मैं यह नहीं बता सकती कि आज मैं कितना अच्छा महसूस कर रही हूं।’ मनु का तोक्यो ओलिंपिक में इसी स्पर्धा के क्वालिफिकेशन के दौरान पिस्टल में खराबी के कारण आंसुओं के साथ अभियान समाप्त हो गया था लेकिन आज उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पूरी ऊर्जा के साथ लड़ रही थी। मैं आभारी हूं कि कांस्य पदक जीत सकी। मैंने भगवद गीता पढ़ी है और हमेशा वही करने की कोशिश की जो मुझे करना चाहिए, बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया।’ पच्चीस मीटर पिस्टल स्पर्धा की विश्व चैंपियन निशानेबाज ने कहा, ‘हम भाग्य से नहीं लड़ सकते।’
यही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर निशानेबाज मनु भाकर को रविवार को बधाई दी। बता दें कि आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए बधाई संदेश में कहा कि पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मां भारती को गौरवभूषित करने वाली प्रख्यात निशानेबाज मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई। उनकी यह जीत असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि विजय का यह क्रम अनवरत जारी रहे, स्वर्णिम भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। जय हिंद।
बता दे स्टार निशानेबाज भाकर ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक के साथ निशानेबाजी में ओलंपिक पदक के भारत के 12 साल के इंतजार को खत्म किया और पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बनीं। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। लंदन में विजय कुमार ने पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में रजत, जबकि गगन नारंग ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 वर्षीय भाकर ने 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की।
योगी आदित्यनाथ के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर को जीत की बधाई दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मनु भाकर को बधाई दी, यह एक ऐतिहासिक मेडल है। राष्ट्रपति ने कहा कि वह शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। मनु भाकर पर सारा देश गर्व कर रहा है।