आज हम आपको बताएंगे कि राजस्थान में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा! बता दे कि अगर राजस्थान की बात करें तो यह सबसे ज्यादा शुष्क और तापमान वाला इलाका है, जिसमें गर्मी बहुत अधिक पड़ती है! जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में आसमान से आग बरस रही है। आज की भट्ठी जैसी गर्मी लोगों को झुलसा रही है। गर्मी के चलते लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। दोपहर के वक्त लोग घरों से बाहर निकलने की सोच भी नहीं रहे हैं। एसी और कूलर सब फेल हो गए हैं। हर इंसान को बारिश का इंतजार है। बता दे की आज दिल्ली का तापमान न्यूनतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य ताप से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने और लू के साथ भीषण गर्मी पड़ने तथा तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली को बुधवार यानी 19 जून से थोड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किए जाने की आशंका हैं, जबकि शुक्रवार और शनिवार को ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया जा सकता है। मौसम विभाग की जानकारी अनुसार बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा जिसके असर से दिल्ली को भी राहत मिलेगी। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बीकानेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं लू चली।
इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सर्वाधिक वर्षा छह मिलीमीटर बसेड़ी, धौलपुर में दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में राज्य के, भरतपुर, जयपुर,बीकानेर संभागों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
इसके अलावा लद्दाख से लेकर झारखंड तक और उत्तर-पश्चिम भारत का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली को बुधवार यानी 19 जून से थोड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किए जाने की आशंका हैं, जबकि शुक्रवार और शनिवार को ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया जा सकता है। मौसम विभाग की जानकारी अनुसार बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा जिसके असर से दिल्ली को भी राहत मिलेगी।उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से 9.5 डिग्री अधिक है, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 6.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जम्मू-कश्मीर में कटरा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि जम्मू में पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झारखंड के डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 46 डिग्री नाप किया गया जो सामान्य से 9.1 डिग्री अधिक था।