परिणाम के बाद कौन-कौन से नेता पहली बार संसद जाएंगे आज हम आपको यह बताने वाले हैं! दरअसल, चुनाव के परिणाम सामने है जिसके बाद अब नई सरकार का गठन होने वाला है! इसी बीच सवाल उठने लगे कि आखिर कौन-कौन से एक्टर और राजनेता संसद जाने वाले हैं! बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम नतीजे आ चुके हैं। 543 सीटों वाली लोकसभा में इस बार भी बड़ी संख्या में ऐसे विजेता हैं, जो पहली बार निचले सदन के सदस्य होंगे। इनमें मोदी सरकार 2.0 के कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, फिल्मी कलाकार तो शामिल हैं ही, साथ ही विवादों में रहने वाले कई उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे भूपेंद्र यादव, डॉ. मनसुख मांडविया, पुरषोत्तम रूपाला पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं और ये राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा कई और केंद्रीय मंत्री भी चुनाव जीत गए हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं। इस बार करीब 280 ऐसे उम्मीदवार जीते हैं, जो पहली बार संसद के निचले सदन यानी लोकसभा के सदस्य होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे, उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब, बिहार से जीतन राम मांझी, कर्नाटक से बसवराज बोम्मई, जगदीश शेट्टार, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत जीत गई हैं। वहीं रामायण धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल मेरठ से चुनाव जीते हैं। कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत अभिजीत गंगोपाध्याय ने 77,733 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उनको लेकर काफी विवाद भी हुआ था और बंगाल की टीएमसी सरकार के साथ भी उनका विवाद रहा। जैसा की उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी मे शामिल हुए और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की तमलुक लोकसभा सीट से लड़ाया।केरल में बीजेपी केवल एक सीट जीती है और केरल में बीजेपी की सीट का खाता खोलने वाले अभिनय से जुड़े और पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित होने वालों में केरल की त्रिशूर सीट से सुरेश गोपी भी शामिल हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार ने महाराष्ट्र में डिंडोरी सीट से स्कूल शिक्षक भास्कर भागरे को मैदान में उतारा था और भागरे ने केंद्रीय मंत्री भारती पवार को हरा दिया है। पूर्व राजघरानों के सदस्य जो पहली बार लोकसभा के सदस्य बने हैं, उनमें छत्रपति शाहू कोल्हापुर, यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार मैसूर और कृति देवी देबबर्मन त्रिपुरा पूर्व शामिल हैं।
कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत अभिजीत गंगोपाध्याय ने 77,733 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उनको लेकर काफी विवाद भी हुआ था और बंगाल की टीएमसी सरकार के साथ भी उनका विवाद रहा। जैसा की उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी मे शामिल हुए और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की तमलुक लोकसभा सीट से लड़ाया। यह काफी महत्वपूर्ण सीटों में से एक थी और गंगोपाध्याय ने टीएमसी के उम्मीदवार देबांशु भट्टाचार्य को हरा दिया। यह सीट बहुत चर्चित हुई थी, जब यहां से कोलकाता हाई कोर्ट पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया था। जज रहने के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ममता बनर्जी सरकार पर कई सख्त टिप्पणियां भी की थीं।
इस चुनाव में बीजेपी के करीब डेढ़ दर्जन मंत्री चुनाव हार गए हैं। अमेठी सीट से स्मृति ईरानी, तिरुवनंतपुरम सीट से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, यूपी की खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट से शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, झारखंड की खूंटी सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बाड़मेर सीट से कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मोहनलालगंज सीट से आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर, चंदौली सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, डिंडोरी सीट से स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार, बिहार के आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह शामिल हैं।