Friday, March 28, 2025
HomeIndian Newsनीट परीक्षा को लेकर क्या बोली प्रियंका गांधी?

नीट परीक्षा को लेकर क्या बोली प्रियंका गांधी?

हाल ही में प्रियंका गांधी ने नीट परीक्षा को लेकर एक बयान दिया है! दरअसल, प्रियंका गांधी का कहना है कि भाजपा की सरकार में इस बार सबसे अधिक पेपर लीक हुए हैं! जानकारी के लिए बता दें कि नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देश में कई जगहों पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए लिखा कि भाजपा की सरकार हमारे देश के युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। उन्होंने एक्स पर लिखा- देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। बीजेपी राज में पेपर लीक भारत की राष्ट्रीय समस्या बन गई है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बिगाड़ दिया है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है। भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक भर्ती आने का इंतजार करते हैं। वैकेंसी आती है तो फॉर्म भरने का खर्चा, परीक्षा देने जाने का खर्चा, और अंत में सारा प्रयत्न भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

NEET की परीक्षा लीक के बाद NET का पेपर रद्द करने पर भी प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाने पर लिया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। बता दे की NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। प्रश्न है की क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?

पेपर लीक को लेकर मचे घमासान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि जो भी गड़बड़ियां सामने आई हैं मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। सारा मामला सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है। छात्र देश का भविष्य हैं और हम देश के भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आग ने आगे कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे। यही नहीं नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट के पेपर लीक को लेकर घमासान मचा हुआ है। विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक में कथित अनियमितताओं से जुड़े विवाद पर कहा है कि वह संसद के आगामी सत्र में इस विषय को व्यक्तिगत रूप से उठाएंगे।उन्होंने नीट परीक्षा के कुछ अभ्यार्थियों के साथ बातचीत से संबंधित वीडियो में यह टिप्पणी की। इन अभ्यर्थियों ने गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी।राहुल गांधी ने अभ्यर्थियों से मुलाकात के वीडियो के साथ ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नीट देने वाले हजारों छात्र अपने परिवारों के साथ भयंकर गर्मी में सड़क पर हैं और नरेन्द्र मोदी चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं। उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि इस संघर्ष में सड़क से लेकर संसद तक ‘इंडिया’ आपके साथ है।

उन्होंने वीडियो में कहा कि अगर सरकार आपकी, छात्र रक्षा नहीं कर सकती, तो विपक्ष आपकी रक्षा करेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से यह मुद्दा संसद में उठाऊंगा और सरकार पर पूरा दबाव डालेंगे। कांग्रेस ने नीट के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को सभी राज्य मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि भाजपा राज में शिक्षा माफ़िया को भ्रष्टाचार की खुली छूट है। 7 वर्षों में 70 पेपर लीक हुए हैं और 2 करोड़ युवाओं के भविष्य के साथ खेला हुआ है। इसके अलावा नीट परीक्षा ‘पेपर लीक’ घोटाला, युवाओं के प्रति मोदी सरकार की घोर उदासीनता का सूचक है। वर्तमान पूरे देश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस युवाओं की आवाज जमकर उठाएगी। UGC-NET परीक्षा की जांच सीबीआई द्वारा कराए जाने पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह केंद्र सरकार का घोटाला है। शिक्षा में सबसे बड़े घोटाले पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं तो यह उनका घोटाला है, और उनकी एजेंसी इसकी जांच करेगी। यह निष्पक्ष तरीके से कैसे किया जाएगा? जैसा की वे CBI का इस्तेमाल जांच के लिए नहीं पर इसे छिपाने के लिए कर रहे हैं। इस वजह से हमें लगता है कि जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। CBI जानकारी को दबा देगी। वे अपने लोगों को बचाने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments