Friday, March 28, 2025
HomeIndian Newsजब सास और पत्नी समेत बेटियों को मार बैठा खूंखार दामाद!

जब सास और पत्नी समेत बेटियों को मार बैठा खूंखार दामाद!

हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक खूंखार दामाद ने सास और पत्नी समेत बेटियों को मार डाला है! आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वर्तमान में क्राइम बहुत अधिक बढ़ गया है, इसी के मध्यनजर एक और बड़ी खबर सामने आई है! जिसमें एक दामाद ने अपने ही ससुराल में अपनी सास, अपनी पत्नी और अपनी बेटियों सहित सभी को मौत के घाट उतार दिया! आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही में शनिवार की सुबह झंझारपुर में झिंझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक वहशी दामाद ने ससुराल आकर अपनी सास-पत्नी और अपनी ही दो छोटे-छोटे मासूम बेटी की हत्या कर दी। इस वारदात को उसने रात के अंधेरे में अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना के वक्त घर में कुल 6 लोग मौजूद थे, जिसमें से चार की हत्या कर दी गई। दो मासूम बच्चों ने तो चौकी के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। चौकी के नीचे छिपे हुए आरोपी के भतीजे सुबह में बाहर निकले और बाकी लोगों को बताया कि उनके फूफा पवन महतो ने इस भयानक कांड को अंजाम दिया।

आपको बता दे की बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके फुफा के साथ अन्य लोग भी थे।जैसा की घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि जानकारी मिली है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और पति कुछ दिन से अपने ससुराल में ही था। घटना की जानकारी होते ही लोग घटनास्थल में पहुंचने लगे। भारी भीड़ के चलते SDPO पवन कुमार के अलावा 112 की गाड़ी, झंझारपुर, आरएस एवं लखनौर के एसएचओ दल बल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लग गए। जिन लोगों की हत्या हुई उनमें लखन महतो की पत्नी 60 वर्षीय प्रमिला देवी, 25 वर्षीय हिरण देवी उर्फ पिंकी, दो बच्चियां 6 माह की प्रीति कुमारी और 4 वर्षीय प्रिया कुमारी हैं। ये वारदात वारिस लाल चौक स्थित उनके घर पर अंजाम दी गई। आपको जानकारी के लिए बता दे की दामाद अवाम निवासी पवन महतो भी अपने ससुराल में ही था।

रात 12 से 2 बजे के बीच सनकी दामाद किसी विवाद को लेकर अपनी सास पत्नी और अपनी दोनों पुत्री की हत्या कर दी। वहशी दामाद के साले संतोष महतो के दो बच्चे सुहानी और सचिन इस घटना के समय डर कर पलंग के नीचे छुप गए थे। इसी घर में पत्नी और दो बच्चे की लाश पड़ी हुई थी। घर के बाहर आंगन की तरफ खेत में निकलने वाले दरवाजे पर उनकी सास की लाश पड़ी हुई थी।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि दामाद के वहशी रूप देखकर जब उनकी सास घर से भागने लगी होगी तो उनके दामाद ने खदेड़ कर उसे दरवाजे पर ही मार डाला। सुबह लगभग 5:00 बजे के बाद संतोष महतो जब अपनी मां के घर पर पहुंचा और आवाज लगाया तो देखा कि सभी की लाश पड़ी थी। चौकी के नीचे सहमे बच्चे पिता की आवाज सुनकर बाहर निकले तो उसने बताया कि उनके फूफा ने रात के समय यह घटना को अंजाम दिया है।

संतोष ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2017 में हुई थी। तब से बहन-बहनोई में कुछ विवाद चल रहा था। बेरोजगार बहनोई हमेशा पैसा मांगते रहता था। वो पत्नी से मारपीट भी करता रहता था। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके फुफा के साथ अन्य लोग भी थे।जैसा की घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि जानकारी मिली है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और पति कुछ दिन से अपने ससुराल में ही था। घटना की जानकारी होते ही लोग घटनास्थल में पहुंचने लगे।

भारी भीड़ के चलते SDPO पवन कुमार के अलावा 112 की गाड़ी, झंझारपुर, आरएस एवं लखनौर के एसएचओ दल बल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लग गए।दहेज के कारण पत्नी को प्रताड़ित करने का एक मामला सकतपुर थाना में दर्ज भी कराया गया था। इधर पति के मारपीट वाले व्यवहार से आजीज आकर पत्नी अपनी मां के पास रहने लगी थी, वहीं दामाद आता जाता रहता था। एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है और FSL की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों की इस वारदात में शामिल होने की आशंका है। एक स्पेशल टीम को दामाद की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments