Friday, March 28, 2025
HomeIndian Newsजब वेश्यावृत्ति के माहौल से निकाल कर आई दो महिलाएं!

जब वेश्यावृत्ति के माहौल से निकाल कर आई दो महिलाएं!

एक ऐसी घटना जिसमें वेश्यावृत्ति के माहौल से निकलकर दो महिलाएं आ गई! जी हां, यह एक ऐसी घटना थी जिसमें दो महिलाएं गलती से वेश्यावृति के माहौल में घुस गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वह उस माहौल से बचकर निकल आई! आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हर आम दिन की तरह देश की राजधानी दिल्ली बुधवार को अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ रही थी। मौसम में भारी गर्मी थी और दिन के तकरीबन 11 बजे का वक्त रहा होगा। तभी अचानक, दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आती है। फोन पर एक महिला थी, जो डरी-सहमी आवाज में खुद को बचाने की गुहार लगाती है।बता दे की उसकी शिकायत रिकॉर्ड हुई और तुरंत जगह के पास वाली पीसीआर को मामले की सूचना दे दी जाती है। कुछ ही देर में सायरन बजाती हुई पुलिस की गाड़ी मौके पर थी। इसके बाद सामने आती है एक ऐसी सच्चाई, जिसे सुनकर शायद आपके भी रोंगेट खड़े हो जाएं। पुलिस को ये कॉल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर में 22 साल की एक महिला ने की थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो खौफ से भरी ये महिला उनके सामने आई। उसने गिड़गिड़ाते हुए पुलिस से गुहार लगाई कि उसे बचा लें, वरना रजनी नाम की एक महिला उसे वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल देगी। महिला की बात सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। दिल्ली पुलिस की महिला सिपाहियों ने उसे मदद का भरोसा दिया, समझाया कि वो घबराए नहीं और पूरी बात बताए। इसके बाद उसने पुलिस के सामने अपनी पूरी कहानी बयां की।

इस महिला ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली है। नौकरी की तलाश में वो दिल्ली आई थी। यहां उसकी मुलाकात रजनी नाम की एक महिला से हुई, जिसने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। रजनी ने कहा कि वो सोनू नाम के एक आदमी को जानती है, जो उसे नौकरी दे देगा। उसने सोनू का नंबर उसे दिया और दशरथपुरी आने के लिए कहा। एक-दो दिन बाद पीड़ित महिला दशरथपुरी पहुंच गई। यहां उसकी मुलाकात रजनी ने सोनू से कराई। साथ ही उसने सोनू को उसकी मजबूरी के बारे में भी बताया।

इसके साथ ही आपको बता दे की बातों-बातों में दोनों ने उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में उतरने का ऑफर दिया। उसे लालच दिया कि इस धंधे में बहुत पैसा है। अगर वो उनके साथ काम करेगी, तो ऐश की जिंदगी गुजारेगी। उसे किसी से नौकरी मांगने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन, महिला ने इंकार कर दिया। उसने कहा कि चाहे उसकी जान चली जाए, लेकिन वो ऐसा गलत काम बिल्कुल नहीं करेगी। रजनी और सोनू ने उससे फिर कहा कि वो सोच-समझ ले और इसके बाद उन्हें जवाब दे। महिला वहां से चली आई और एक एनजीओ को इस बारे में खबर दी। इसके बाद एनजीओ के सहयोग से महिला ने पुलिस को फोन किया और उसकी जान बच गई।इसके साथ ही 

दिल्ली पुलिस की टीम ने सागरपुर से उसी दिन एक और महिला को देह व्यापार का धंधा करने वालों के चंगुल से बचाया। 29 वर्षीय इस महिला की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी।  फोन पर एक महिला थी, जो डरी-सहमी आवाज में खुद को बचाने की गुहार लगाती है।बता दे की उसकी शिकायत रिकॉर्ड हुई और तुरंत जगह के पास वाली पीसीआर को मामले की सूचना दे दी जाती है। कुछ ही देर में सायरन बजाती हुई पुलिस की गाड़ी मौके पर थी। इसके बाद सामने आती है एक ऐसी सच्चाई, जिसे सुनकर शायद आपके भी रोंगेट खड़े हो जाएं। पुलिस को ये कॉल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर में 22 साल की एक महिला ने की थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो खौफ से भरी ये महिला उनके सामने आई।उसने पुलिस को बताया कि वह भी नौकरी की तलाश में आई थी और उसे लालच देकर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला जा रहा था।मौके पर पुलिस पहुंची तो खौफ से भरी ये महिला उनके सामने आई। उसने गिड़गिड़ाते हुए पुलिस से गुहार लगाई कि उसे बचा लें, वरना रजनी नाम की एक महिला उसे वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल देगी। महिला की बात सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। दिल्ली पुलिस की महिला सिपाहियों ने उसे मदद का भरोसा दिया, समझाया कि वो घबराए नहीं और पूरी बात बताए। इसके बाद उसने पुलिस के सामने अपनी पूरी कहानी बयां की।

डीसीपी, दक्षिण-पश्चिम रोहित मीना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर रजनी नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, सोनू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पूछताछ के दौरान रजनी ने खुलासा किया कि वह ऑनलाइन क्लासीफाइड के जरिए भी वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों से संपर्क करती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments