Friday, March 28, 2025
Homeजब दिनेश कार्तिक को दी गई आईपीएल से विदाई!

जब दिनेश कार्तिक को दी गई आईपीएल से विदाई!

हाल ही में दिनेश कार्तिक को आईपीएल से विदाई दे दी गई! जानकारी के लिए बता दे कि दिनेश कार्तिक का सफर बेहद ही सुनहरा था! हमारे देश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर पर विराम लग गया है। कार्तिक ने अपने आखिरी आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। इस सीजन के शुरुआत से पहले ही दिनेश कार्तिक ने यह घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। एलिमिनेटर मैच में आरसीबी को मिली हार के बाद जब वह वापस ड्रेसिंग रूप में लौट रहे थे तो उन्होंने अपने ग्लव्स को हाथ में लेकर दर्शकों का अभिवादन किया। इससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने आईपीएल करियर का अपना आखिरी मैच खेल लिया। 38 साल के दिनेश कार्तिक ने रोवमैन पॉवेल द्वारा राजस्थान के लिए विजयी रन बनाने के बाद विराट कोहली के साथ गले मिले। कार्तिक ने अभी आधिकारिक रूप से आईपीएल से संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने पूरे सीजन में इस बात का संकेत दिया था कि आईपीएल 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

राजस्थान के खिलाफ 4 विकेट से मिली हार के बाद आरसीबी के साथियों ने दिनेश कार्तिक को भावुक विदाई भी दी। यह आरसीबी के सितारों के लिए निराशाजनक शाम थी क्योंकि उनका शानदार प्रदर्शन थम गया। सीजन के बीच में आरसीबी अंक तालिका में सबसे नीचे था, उसने 8 मैचों में से केवल 1 में जीत हासिल की थी। हालांकि, आरसीबी ने लगातार छह जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई, जिसमें 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराना भी शामिल था। दिनेश कार्तिक आईपीएल में कुल 257 मैचों में मैदान पर उतरे जिसमें उन्होंने 4842 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक भी लगाए हैं। कार्तिक आईपीएल के इतिहास में शीर्ष 10 रन बनाने वालों की सूची में शामिल हैं। आरसीबी में शामिल होने के बाद कार्तिक का खेल और निखर कर पूरी दुनिया के सामने आया।

आपको जानकारी दे तो बता दे की विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कमेंट्री के अपने काम और आईपीएल की तैयारी को बखुबी संभाला क्योंकि वह 2022 टी20 विश्व कप के बाद से नियमित रूप से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं थे। साल 2022 में कार्तिक ने आईपीएल गजब का खेल दिखाया था। इस सीजन में उन्होंने 183 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। उनके इस दमदार खेल के कारण ही उन्हें भारत के लिए टी20 विश्व कप टीम में चुना गया था। कार्तिक ने आईपीएल 2024 में भी अपने खेल से कमाल किया। इस सीजन में वह 15 मैचों में 326 रन बनाए।

आईपीएल में कार्तिक कुल छह टीमों के लिए मैदान पर उतरे। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब चले गए। इसके बाद उन्होंने मुंबई के साथ दो सीजन बिताए और 2014 में वापस दिल्ली चले गए। आरसीबी ने उन्हें 2015 में खरीदा और 2016 और 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेले फिर चार सीजन केकेआर के साथ खेले, जिनकी उन्होंने कप्तानी भी की। कार्तिक 2022 में आरसीबी में वापस आए और फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई। बता दें कि दिनेश कार्तिक पिछले तीन सीजन से आरसीबी का हिस्सा हैं। यह टीम कभी ट्रॉफी नहीं जीती है। 2015 में भी वह आरसीबी के साथ थे। शुरुआती तीन साल वह दिल्ली की टीम में थे और उसे भी ट्रॉफी नहीं जीती है। फिर कार्तिक किंग्स इलेवन पंजाब गए। उसके पास भी ट्रॉफी नहीं है। केकेआर के लिए कप्तान के रूप में कार्तिक खेले। वहां भी उनका हाथ खाली रहा। लेकिन 2013 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए दिनेश कार्तिक को आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफलता मिली थी।

जैसा की 17 सीजन के आईपीएल करियर में दिनेश कार्तिक ने सिर्फ एक ही बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा उन्होंने 2013 सीजन में किया था। मुंबई के लिए कार्तिक ने 510 रन बनाए थे। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर मुंबई ने खिताब जीता था। आईपीएल में कार्तिक कुल छह टीमों के लिए मैदान पर उतरे। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब चले गए।मुंबई ने कार्तिक ने लगातार टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका दिया था। उसी साल कार्तिक चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम का भी हिस्सा थे। 2016 और 2017 में वह गुजरात लायंस की टीम में थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments