Thursday, June 19, 2025
HomeIndian Newsक्या मौसम विभाग के अनुसार देश भर में आने वाली है हीट...

क्या मौसम विभाग के अनुसार देश भर में आने वाली है हीट वेव?

मौसम विभाग की माने तो अब आने वाले समय में देशभर में हीट वेव आने वाली है! जो एक खतरे का संकेत है! आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंधी-बारिश से तापमान में कमी आई है और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली है। मौस्म विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में 12 मई तक बारिश के आसार है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ वज्र्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। सूत्रों से पता चला है कि बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिले के अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर 84 मिलीमीटर तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और गंगेय पश्चिम बंगाल के आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बिहार के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी युक्त पुरवा हवा के कारण राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी और पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बताना चाहेंगे कि वहीं, उत्तरी भागों के 19 जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटा की गति के साथ आधी-पानी, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में अधिक वर्षा के आसार है।

राज्य के पूर्वी चंपारण के लालबोगियाघाट में सबसे अधिक वर्षा 84.0 मिली बारिश दर्ज की गई। आपको सूचित कर दे की जबकि नवादा के कौआकोल में 54.2मिली, रक्सौल में 48.2, दरभंगा में कमतौल में 40.5, सीतामढ़ी के सोनबरनसा में 38.6, सहरसा के सलखुआ में 36.4, सीतामढ़ी के बेलसंड में 34.2, पूर्णिया के बनमखी में 32.5, दरभंगा के जाले में 32.2, दरभंगा के घनश्यामपुर में 32.0, नवादा में 33.0,सुपौल के बौसा में 32 और कुरसेला में 26 और सौलीघाट में 25.8 मिली बारिश हुई। राज्य में पिछले दो-दिनों से बारिश के कारण अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की कमी आई है। पटना का अधिकतम तापमान 32.5, बक्सर का 37.4, औरंगाबाद का 37.3, शेखपुरा का 36, नवादा का 34.9, नालंदा का 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22, गया का 22.2, भागलपुर का 19.8, मुजफ्फरपुर का 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यही नहीं बता दे कि दिल्ली एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि ये राहत ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से पारा आसमान छूने की तरफ रेस लगाएगा और जल्द ही अपने मुकाम तक पहुंच जाएगा।जिसके बाद एक बार फिर से दिल्ली हो या यूपी हर जगह लोग गर्मी से बेहाल हो जाएंगे। मौसम विभाग की मानें दिल्ली एनसीआर में 16 मई से हीट वेव देखने को मिल सकती है। IMD की भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह के गुरुवार को पूरे महीने का सबसे अधिक गर्म दिन रहने वाला है। दिन में लू चलने के बाद अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा। उस दिन तो रात को भी कुछ ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है और IMD की मानें तो अब ये पारा धीरे- धीरे ऊपर की तरफ ही बढ़ेगा। ऐसे में दिल्ली में अब फिर से गर्मी अपना तांडव दिखाने वाली है। जिसके बाद आसमान से बादल गायब हो जाएंगे और सूरज अपने तेवर दिखाने लगेगा। बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है। आज भी पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट है। हालांकि उत्तर प्रदेश में भी 16 मई से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में तो इसका असर भी देखने को मिला है। रविवार से यहां गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। पूर्वी हवाओं के बाद पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार से आसमान साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

छत्तीसगढ़ में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं वहीं एक दो जगहों पर तेज गरज के साथ बारिश पड़ सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एपी चंद्रा के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि होने के संकेत नहीं दिख रही हैं और बारिश भी पड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments