Thursday, June 19, 2025
HomeTodays Newsक्या इस बार की गर्मी लोगों को मार डालेगी?

क्या इस बार की गर्मी लोगों को मार डालेगी?

हाय यह गर्मी, इस बार की गर्मी लोगों को मार ही डालेगी! जी हां, इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं! अगर बात तापमान की कीजाए तो अब 56 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा चुका है! जानकारी के लिए बता दे कि देशभर के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान छूते तापमान के कारण लोग दिन में घरों से निकलने से भी बच रहे हैं। आलम तो ऐसा है कि सुबह के धरती पर पड़ती सूरज की पहली किरण के साथ जो गर्मी बढ़ती है शाम तो लोग पसीने से नहा लेते हैं। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों के लिए जो भविष्यवाणी की है वो कुछ अच्छी नहीं हैं। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार 28 तारीख तक दिल्ली एनसीआर में हीट वेव का रहेगी। दिन में लू का असर देखने को मिलेगा। अगर तापमान की बात करें तो अगले चार दिन तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लू की भी चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू का असर देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के राज्यों में पड़ रही इस चुभने वाली गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीज भी बढ़ने लगे हैं। राजस्थान में तो डॉक्टरों के छुट्टियों पर जाने से रोक लगा दी है। जिससे अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी महसूस ना पड़े।

उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में हीट इनडेक्स 56 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। दरअसल गर्मी के असर की सटीक जानकारी देने के लिए मौसम विभाग ने हीट इंडेक्स को मापना शुरू कर दिया है। ये गणना इसी साल 1 अप्रैल से शुरू की गई है। IMD के अनुसार आज और कल दिल्ली में हीट इंडेक्स बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार ये 54 से 56 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर भारत में भले ही लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं लेकिन साउथ में झमझमाझम बारिश पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश के साथ ही तूफान की संभावना जताई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर , मिजोरम , त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

चिलचिलाती गर्मी ने राजस्थान में भी सितम ढाया हुआ है। राज्य में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक राजस्थान में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और बढ़ सकता है। बीते गुरुवार को यहां पर तापमान 48.8 डिग्री पहुंच गया था जो इस साल देश का सबसे अधिक तापमान है। राजस्थान में पड़ रही गर्मी का असर BSF जवान के उन वीडियो से लगा सकते हैं। जिसमें लोग BSF जवान ने रेत में पापड़ सेकने के बाद अब रेत में अंडा तक उबाल दिया। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राजस्थान में गर्मी कितना अधिक कहर ढा रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले करीब हफ्तेभर से दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि दो दिन से राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं की वजह से तापमान में हल्की गिरावट हुई है, लेकिन गर्मी अभी भी काफी ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक दिल्लीवालों को लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग वे भारत के कुल पांच राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लू को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां पूरी की हैं, ताकि मरीजों को बेड और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। राजस्थान में तो डॉक्टरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। देश के उत्तरी राज्यों में जहां भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो वहीं समुद्री इलाकों में साइक्लोन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी मे बताया गया है, 26 मई की शाम को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments