हाल ही में रेणुका स्वामी हत्या मामले में एक और नया खुलासा हो गया है! बता दे की रिपोर्ट में कई प्रकार की चीज सामने आई है, जो दिल दहला देने के लिए काफी है! जानकारी के लिए बता दें कि रेणुका स्वामी मर्डर केस में आए दिन रूह कंपाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा पर रेणुका स्वामी के कथित मर्डर और उसे टॉर्चर करने के आरोप है। पुलिस का मानना है कि रेणुका स्वामी को लाठियों से पीटा गया और बांध दिया गया। साथ ही उसे बिजली के झटके भी दिए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी मौत कई गहरी चोटों के कारण हुए शॉक हैमरेज की वजह से हुई। मालूम हो कि दर्शन 33 वर्षीय फैन रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें 11 जून को रेणुका स्वामी की हत्या के आरोप में मैसूर के उनके फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित रेणुका स्वामी के अंडकोष यानी टेस्टिकल्स फट गए थे और उसका एक कान भी गायब था। बता दे की रेणुका स्वामी का शव 8 या 9 जून की रात बेंगलुरु में कामाक्षीपाल्या इलाके में एक नाले में मिला था। कुत्तों ने उनका चेहरा आधा खाया हुआ था और शरीर नोंच लिया था। पुलिस की जांच में जिन लोगों का नाम सामने आया, वो दर्शन के करीबी थे। उनसे पूछताछ में दर्शन का नाम सामने आया। यही नहीं, जिस जगह पर रेणुका स्वामी की हत्या की गई थी, वहां का सीसीटीवी फुटेज भी मिला, जिसमें दर्शन और पवित्रा गौड़ा नजर आ रहे थे। इसी सीसीटीवी फुटेज के बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई थी। बताया जा रहा है कि रेणुका स्वामी एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेज रहा था। वह दर्शन और पवित्रा के रिश्ते से खुश नहीं था क्योंकि दर्शन पहले से ही शादीशुदा थे और पवित्रा के साथ 10 साल से लिव-इन में रह रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुका स्वामी, पवित्रा को दर्शन से दूर रहने की सलाह दे रहा था। पहले तो पवित्रा ने उसके मैसेजेस को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन वह बाद में एक्ट्रेस धमकी देने लगा और आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा गौड़ा ने फिर दर्शन की मदद ली और रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया। दर्शन ने अपने कुछ साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप किया और उसे टॉर्चर करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दर्शन ने साथियों के साथ मिलकर रेणुकास्वामी को बुरी तरह पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को खबर लगी और क्राइम सीन की जांच शुरू की गई तो सीसीटीवी फुटेज में पवित्रा गौड़ा और दर्शन वहां से निकलते नजर आए। बता दें कि रेणुका स्वामी मर्डर केस में गिरफ्तार कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक्टर ने कथित तौर पर तीन लोगों से लाखों रुपये के बदले अपराध का दोष अपने ऊपर लेने को कहा था। मालूम हो कि दर्शन को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने मामले में खुद को फंसाने के लिए हर व्यक्ति को पांच-पांच लाख रुपये देने की पेशकश की थी।
जैसा की 33 साल की रेणुका स्वामी का शव बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज के समीप एक नाले में मिला था। तब एक फूड डिलीवरी एजेंट ने देखा कि कुत्ते शव को नोच रहे हैं, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। रेणुका ने कथित तौर पर दर्शन की को-एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। क्या ऑनलाइन उत्पीड़न और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के कारण इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया गया है, पुलिस इस मामले से जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दर्शन ने चित्रदुर्ग में अपने फैन क्लब संजोयक राघवेंद्र उर्फ रघु को रेणुका स्वामी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए नियुक्त किया था। पीड़ित की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि रघु ही उसे उनके घर के पास से उठाकर ले गया था। पुलिस ने अपनी शिकायत में कहा कि हत्या से पहले रेणुका पर क्रूर हमला किया गया, उन्हें रस्सियों से बांधा गया और एक शेड में लकड़ी के डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इस मामले में दर्शन और पवित्रा गौड़ा सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा है कि वे कानून के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच करेंगे और सच्चाई सामने लाएंगे। उन्होंने कहा, ‘दोषियों को कानून के मुताबिक बेरहमी से सजा मिलनी चाहिए।’ राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पुलिस को दर्शन और अन्य आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है।