Friday, March 28, 2025
HomeEntertainmentअरमान मलिक की दो शादियों के बारे में क्या बोली तहलका भाई...

अरमान मलिक की दो शादियों के बारे में क्या बोली तहलका भाई की बीवी?

हाल ही में तहलका भाई की बीवी ने अरमान मलिक की दो शादियों के बारे में बयान दे दिया है! बता दे कि अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियों वर्तमान में बिग बॉस OTT में है, जिसके बाद उनकी शादी की काफी चर्चाएं हो रही है! जैसा की सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा हो रही है और वो है अरमान मलिक और उनकी बीवियों की। इसके साथ ही ये तीनों ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ रहे हैं। पहले लोग इनके बारे में उतना नहीं जानते थे। जितना अब जानने लगे हैं। जिसके कारण इनके रिश्ते पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने दो बीवियों रखने और नेशनल टीवी पर इसका महिमामंडन करन के लिए लताड़ लगाई थी। अब तहलका उर्फ सनी आर्या की बीवी दीपिका आर्या ने भी इस पर रिएक्ट किया है। हालांकि कृतिका की मां ने उन्हें करारा जवाब भी दिया है। अरमान मलिक को दो पत्नियां रखने पर दीपिका आर्या ने वीडियो बनाया और उसमें कहा, ‘पहले लोग गर्व करते थे कि हमारा बेटा मेडल जीतकर लाया है। हमारी बेटी मेडल जीतकर लाई है। लेकिन अब लोग इस पर गर्व करेंगे कि भाई हमारे बेटे धोखा नहीं दिया दो औरतों को। बाहर चक्कर नहीं चलाया। बाहर अफेयर चलाया, घर में बीवी रखी। इसके अलावा दोनों को एक कर दिया। दो शादी कर ली। हम ओटीटी में देख क्या रहे हैं, मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार भाई बंदा दो बीवियों की एंट्री कराता है साथ में और सब हंसते हैं वाह… वाह… वाह। हमसे एक बीवी संभाली नही जाती, भाई तू दो-दो लेकर बैठा है। तो उसका जवाब आता है कि भाई लोग बाहर अफेयर चलाते हैं। मर्द ऐसे होते हैं कि एक बाहर रखते हैं। एक घर में रखते हैं तो वो तो पाप कर रहे हैं ना। मैंने तो सामने रखा है। मैंने तो दोनों बीवियां ही साथ रख दीं। और बीवी की शक्ल पर साफ दिख रहा है कि यार जब उसको कुछ दिखा ही नहीं।’

दीपिका आर्या ने आगे कहा, ‘उसके पति ने दूसरी जगह अफेयर ही चला लिया। उसे दिखा ही नहीं कि अब मुझे क्या करना है। मेरे पास एक बेटा है। मैं क्या करूंगी। तो उसने समझौता कर लिया। सीधी सी बात है। बहुत सारी औरतें होती हैं। पत्थर दिल बन जाती हैं। समझौता कर लेती हैं। मैं रियलिटी बता रही हूं आपको। लेकिन एक बात बताओ। लेकिन आपने इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर इनकी एंट्री कराकर क्या साबित कर दिया। हमें तो ये लग रहा है कि हम अपने बच्चों को क्या दिखाएंगे भाईसाहब। धोखा नहीं देना। दो शादियां करनी है। और घर में औरतों को समझौता कराना है। यही जब औरत करेगी ना, तो मैं कह रही हूं कि इतने लोग खड़े हो जाएंगे ना कि एक औरत दो मर्द के साथ सहमत होती है तो लोग बोलते हैं तो ये भाई एक नंबर की चरित्रहीन है। और यहां लोग देखकर हंस रहे हैं। इसमें हम सीख क्या रहे हैं? कि दो शादियों करो? मेरे हिसाब से तो ये बहुत बड़ी बेवकूफी है।’

इस पर कृतिका की मां ने वीडियो बनाकर कहा, ‘अरमान के बारे में वीडियो बनाई है। आपने कहा कि उसने दो शादियां की। वह ऐसे करता है। वैसे करता है। वह बुरा है। जब आप हमारे घर में आए थे बेबी शावर में तो ढोल बजा रहे थे। मेरे साथ डांस कर रहे थे। गोलू के साथ डांस कर रहे थे। और अरमान की इतनी अच्छाइयां कर रहे थे। सबके साथ इतना अच्छा कर रहे थे। तो तह आपको बुरा नहीं लगा? आज आपको अरमान अच्छा नही लग रहा है। और आपने पायल के बारे में भी कहा कि उसके पास एक बच्चा था। और उसने समझौता कर लिया। उसने पत्थर रख लिया। क्यों उसने आकर आपको बोला? कि मैं दुखी हूं, मेरे को आप रख लो? मैं परेशान हूं। मैं अरमान से बहुत ज्यादा परेशान हूं। कुछ बोला आपको। हमारे घर आकर तो आप ढोल बजा रहे थे। तब तो आपको उसका कोई दुख नजर नहीं आया।’

कृतिका मलिका की मां बोलीं, ‘इतना ही था तो आप उससे पूछते कि तू दुखी है। आज आपको व्यूज चाहिए। व्यूज के खातिर ये सब कर रहे हो। पायल ने आपको कब बोला कि मैं खुश नही हूं। मैंने अपने दिल पर पत्थर रखा है। आप वीडियो बना रहे हो। प्रश्न है की आपसे तब क्यों वीडियो नहीं बनाई गई? तब तो आपको कोई ध्यान नहीं आया। आज आपको वीडियो बनाने की पड़ी है। आप कह रहे हो कि ओटीटी पर आप क्या देखें, क्या दिखाया जा रहा है। तो मत देखो ना। कौन कह रहा है आपको देखने को। बहुत कुछ है सोशल मीडिया पर देखने को। आप इतना कुछ बनाते हो। हम आपको देखते हैं? हम भी आपको इग्नोर करते हैं। आप भी इग्नोर कर दो। हम वीडियो तो नहीं बनाते हैं। आज तक आपने इन तीनों की कोई बुराई नहीं की। तीन अच्छे लगते थे। लेकिन थोड़े से व्यूज के लिए आपने इनकी बुराई करनी प्रारंभ कर दी। बता दे की बुराई करने से कुछ नहीं होता। ये जहां गए हैं। अपनी मेहनत से गए हैं। आप भी मेहनत करो। और आगे बढ़ो। ‘

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments