HomeNational Newsप्रणव कुमार को LJP (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मोर्चा के साथ...

प्रणव कुमार को LJP (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मोर्चा के साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता प्रणव कुमार को एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने प्रणव कुमार को नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मार्गदर्शन और प्रणव कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती तथा समाजहित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

डॉ. झा ने कहा कि यह पार्टी के लिए खुशी और गर्व का विषय है कि प्रणव कुमार को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रणव कुमार के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से दी गई नई जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठन के विस्तार और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।

डॉ. विभय कुमार झा ने प्रणव कुमार को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments