HomeNational Newsविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: प्रयागराज में शहीदों को नमन, विस्थापित परिवारों का...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: प्रयागराज में शहीदों को नमन, विस्थापित परिवारों का सम्मान

प्रयागराज: शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और त्रासदी से प्रभावित विस्थापित परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्ष 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास का एक अत्यंत पीड़ादायक और मार्मिक अध्याय है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपना घर-परिवार छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा और असंख्य लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की शुरुआत के माध्यम से इस ऐतिहासिक त्रासदी को राष्ट्रीय स्मृति में सम्मानपूर्ण स्थान मिला है। यह दिवस हमें अतीत की पीड़ा और उससे मिली सीख को याद करते हुए भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प देता है।

कार्यक्रम के दौरान विभाजन से प्रभावित परिवारों के सदस्यों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और योगदान को नमन किया गया। साथ ही, विभाजन की अमानवीय त्रासदी में जान गंवाने वाले सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, महापौर श्री गणेश केसरवानी, विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य एवं श्री दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments