HomeSportsकेंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से पैरालंपिक पदक विजेताओं और खिलाड़ियों ने की...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से पैरालंपिक पदक विजेताओं और खिलाड़ियों ने की मुलाकात

नई दिल्ली। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से नई दिल्ली स्थित 25, तुगलक रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर पैरालंपिक पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देश का गौरव बढ़ाने वाली पैरालंपिक पदक विजेता सिमरन शर्मा और प्रीति पाल, उनके हाई परफॉर्मेंस कोच तथा खेल जगत से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद रहे।

बैठक में भारतीय सेना (ASC) के हाई परफॉर्मेंस कोच नाइक गजेंद्र सिंह ने भी हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं के विस्तार, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और देश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुभवों को भी सुना और खेलों के समग्र विकास के लिए सुझावों पर चर्चा की।

इस अवसर पर श्री अमरीश त्यागी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग कोच सुनील कुमार, कोच प्रदीप यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल शर्मा तथा वरिष्ठ खेल पत्रकार एवं खिलाड़ी अजय तोमर (आचार्य जी) भी उपस्थित रहे।

बैठक में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य, पैरा खेलों के विकास और देश में खेल अवसंरचना को और सशक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments