अनूपगढ़: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज अनूपगढ़ की धानमंडी से क्षेत्रवासियों को बड़ी विकास सौगात देते हुए करीब ₹390 करोड़ की लागत वाले 131 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र के बेहतर भविष्य, सुगम जीवन और नए अवसरों की मजबूत नींव रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

