HomeEntertainmentनीतीश तिवारी की 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर बने श्रीराम,...

नीतीश तिवारी की ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर बने श्रीराम, साई पल्लवी निभाएंगी माता सीता की भूमिका

नई दिल्ली। निर्देशक नीतीश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया। भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित इस मेगा बजट फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल श्रीहनुमान, यश रावण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म के भव्य विजुअल्स, विशाल सेट और आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने की इसकी महत्वाकांक्षा की झलक देखने को मिली। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म रामायण की कथा को भव्यता, भावनात्मक गहराई और अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स के साथ बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी।

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माण स्तर को देखते हुए इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। ट्रेलर लॉन्च के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

निर्माताओं के अनुसार, ‘रामायण’ इस वर्ष दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, और इसे भारतीय ही नहीं, वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments