मुख्यमंत्री योगी ने 76 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
‘नए उत्तर प्रदेश’ के ‘नए बिजनौर’ को मिली विकास की नई रफ्तार
बिजनौर में विकास का बड़ा कदम, ₹1,003 करोड़ की 76 परियोजनाओं का शुभारंभ
सीएम योगी ने बिजनौर को दी विकास परियोजनाओं की सौगात, लाभार्थियों को वितरित किए कई योजनाओं के लाभ
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद बिजनौर में ₹1,003 करोड़ से अधिक लागत की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है तथा बिजनौर भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड, स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक, आवास की चाबी, प्रशस्ति-पत्र और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जिले में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, डिजिटल सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं बिजनौर के समग्र विकास को नई दिशा देंगी और क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

