सम्राट खारवेल की विरासत संस्कृति और सुशासन की प्रेरणा: मुख्यमंत्री
सम्राट खारवेल जयंती समारोह में संतों का आशीर्वाद, मुख्यमंत्री ने किया संस्कृति संरक्षण का आह्वान
2200वीं जयंती महोत्सव में गूंजा सम्राट खारवेल का गौरव, आधिकारिक लोगो हुआ लॉन्च

नई दिल्ली। सम्राट खारवेल जी की 2200वीं जयंती महोत्सव एवं आधिकारिक लोगो लॉन्च कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सम्राट खारवेल जी के आदर्शों को स्मरण किया और उनकी विरासत को भारतीय संस्कृति एवं सुशासन का प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने परम पूज्य राष्ट्रसंत परंपराचार्य प्रज्ञसागर जी मुनिराज की 28वीं मंगल कलश स्थापना तथा पूज्य आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर इसे अपने लिए सौभाग्य का विषय बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट खारवेल जी का जीवन राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक संरक्षण और जनकल्याणकारी शासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी विरासत आज भी समाज को नैतिक मूल्यों, सुशासन और सांस्कृतिक चेतना के प्रति प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि पूज्य संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद जनसेवा के पथ पर सबसे बड़ी शक्ति है तथा समाज को सद्भाव, सेवा और नैतिकता के मार्ग पर आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

