Wednesday, April 22, 2026
HomeSportsआखिर अभिषेक शर्मा फिर से क्यों नहीं बना पाए एक भी रन?

आखिर अभिषेक शर्मा फिर से क्यों नहीं बना पाए एक भी रन?

टी20 विश्व कप में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए शुरुआत निराशाजनक रही है। 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

एक भी रन नहीं बना पाए

अभिषेक अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो अपने पहले दो टी20 विश्व कप मैचों में कोई रन नहीं बना सके। वह दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है। उनसे पहले भारत के आशीष नेहरा और बांग्लादेश के इमरुल काएस भी अपने शुरुआती दो टी20 विश्व कप मुकाबलों में खाता नहीं खोल पाए थे।अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेला था, जहां वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद बीमारी के कारण वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए। पाकिस्तान के खिलाफ वापसी का मौका मिला, लेकिन वह चार गेंदों का सामना कर फिर से बिना रन बनाए आउट हो गए।हालांकि इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उनके आंकड़े काफी प्रभावशाली रहे थे। शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में उन्होंने 105 रन बनाए थे और उनका औसत 52.50 था। लेकिन हालिया पारियों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चार पारियों में उनके कुल रन 110 हो गए हैं और औसत घटकर 27.5 रह गया है।पिछली पांच टी20 पारियों पर नजर डालें तो अभिषेक केवल 98 रन ही बना पाए हैं और इस दौरान तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। ऐसे में आने वाले मैचों में उनसे मजबूत वापसी की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments