HomeNational NewsSaint Mary Senior Secondary School में स्वतंत्रता दिवस समारोह, विद्यार्थियों से संवाद...

Saint Mary Senior Secondary School में स्वतंत्रता दिवस समारोह, विद्यार्थियों से संवाद कर नई शिक्षा नीति के महत्व पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: Saint Mary Senior Secondary School में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर केंद्रित करना है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में Academic Excellence, Skill Development, Innovation और Entrepreneurship को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत और नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया है। इससे युवा पीढ़ी आधुनिक ज्ञान और कौशल के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़ी रह सकेगी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बदलते समय की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने, नई चीजें सीखने, रचनात्मक सोच विकसित करने और अपने सपनों को लक्ष्य में बदलने के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत की दिशा और दशा तय करेंगे।

हमारा लक्ष्य है कि देश का हर युवा ज्ञान, कौशल, नवाचार और संस्कारों से सशक्त बने तथा आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाना राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने वाला रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments