नई दिल्ली: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशवासियों से भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया गया।
तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीन रंग भारत की विविधता, साहस और शांति की भावना को दर्शाते हैं, जबकि तिरंगा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के नागरिकों को राष्ट्रध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता और 140 करोड़ भारतीयों के गौरव का प्रतीक है।
इस अवसर पर देशवासियों से अपील की गई कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सहभागी बनें और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करें।
तिरंगा हमारी शान है,तिरंगा ही हमारी पहचान है।

