HomeNational Newsभारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भर भारत का संदेश

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भर भारत का संदेश

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में दिल्ली सरकार की ओर से सहभागिता की गई। इस अवसर पर ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के साथ देश के व्यापारियों, उद्यमियों और MSMEs के योगदान को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘स्वदेशी’ अब आत्मनिर्भर भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुका है। देश के व्यापारी, उद्यमी और MSMEs कारोबार के विस्तार के साथ परिवारों की खुशहाली, युवाओं के रोजगार और भारत की आर्थिक शक्ति को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के साथ खड़ी है। व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाने के लिए Single Window System, Self-Certification और Deemed Approval जैसे सुधारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य पुरानी जटिल मंजूरी व्यवस्था को आसान बनाना है, ताकि व्यापारियों का समय सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय अपने कारोबार और नए अवसरों को आगे बढ़ाने में लगे।

इस अवसर पर सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments