HomeNational Newsदेवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर भोपाल में श्रद्धांजलि, पाल-गड़रिया समाज...

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर भोपाल में श्रद्धांजलि, पाल-गड़रिया समाज के लिए समाज कल्याण बोर्ड की घोषणा

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उनके आदर्शों और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय गड़रिया समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर पाल-गड़रिया समाज के लिए समाज कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की गई। इस पहल से समाज के कल्याण, विकास और सामाजिक उत्थान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में परम श्रद्धेय अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में सुशासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments