HomeEntertainmentअजय देवगन बनेंगे ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए होस्ट, टीवी पर दिखेगा सितारों...

अजय देवगन बनेंगे ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए होस्ट, टीवी पर दिखेगा सितारों का जलवा

इस फेस्टिव सीजन टेलीविजन पर मनोरंजन का डोज होने वाला है और इस बार छोटे पर्दे पर नजर आएंगे बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े सितारे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया यानी SPNI ने आगामी त्योहारी सीजन के लिए कई नए शोज और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के नए सीजन का ऐलान किया है। सबसे बड़ा नाम है बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का, जो अब लोकप्रिय क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ की कमान संभालने जा रहे हैं।

अजय देवगन अब ‘क्राइम पेट्रोल 2026 – क्राइम का करंट सीजन’ को होस्ट करते नजर आएंगे। शो का प्रीमियर 31 अगस्त 2026 से रात 10 बजकर 30 मिनट पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। इसे Sony LIV पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। अजय देवगन इस शो में लंबे समय से जुड़े रहे अनूप सोनी की जगह लेते नजर आएंगे।

क्रिकेट फैंस के लिए भी इस फेस्टिव सीजन बड़ी खबर है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब पहली बार टेलीविजन पर अपना शो लेकर आ रहे हैं। रोहित शर्मा का नया रियलिटी शो ‘द रोहित शर्मा शो’ सितंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा। शो के प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिनमें रोहित शर्मा का चर्चित डायलॉग ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा’ मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। हालांकि शो के फॉर्मेट और प्रीमियर डेट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

वहीं मराठी दर्शकों के लिए भी फेस्टिव सीजन में खास तैयारी है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ की मेजबानी करती नजर आएंगी। यह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का मराठी संस्करण है। माधुरी दीक्षित पहली बार केबीसी फ्रेंचाइजी के किसी संस्करण को होस्ट करेंगी। खास बात यह है कि करीब 24 साल बाद वह किसी टीवी शो की होस्टिंग करती नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने साल 2002 में ‘कहीं न कहीं कोई है’ को होस्ट किया था। शो का प्रसारण Sony Marathi और Sony LIV पर किया जाएगा। हालांकि इसकी प्रीमियर तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

फेस्टिव सीजन में टीवी के महानायक अमिताभ बच्चन भी ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के साथ वापसी करेंगे। इस बार शो की टैगलाइन रखी गई है— ‘सोचना पड़ेगा।’ इसके अलावा कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ‘इंडियन गेम शो’ को होस्ट करते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments