मुंबई । बच्चों के लिए सीखने के नए और रोचक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल करते हुए KidZania India ने बच्चों के पर्सनल केयर ब्रांड केटी किड्स के साथ साझेदारी में KidZania Mumbai में केटी किड्स पर्सनल केयर स्टूडियो की शुरुआत की है। इस नए रोल-प्ले अनुभव के जरिए बच्चे खेल-खेल में पर्सनल केयर उत्पादों की दुनिया को करीब से समझ सकेंगे।
स्टूडियो में बच्चे डिस्प्ले स्टाइलिस्ट और इन्वेंटरी मैनेजर जैसी भूमिकाएं निभाएंगे। इस दौरान वे प्रोडक्ट सैंपल तैयार करने, आकर्षक डिस्प्ले सजाने और इन्वेंटरी प्रबंधन जैसी गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, जिम्मेदारी और व्यावसायिक समझ विकसित करना है।
KidZania India के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा कि बच्चे केवल देखकर नहीं, बल्कि स्वयं किसी प्रक्रिया का हिस्सा बनकर अधिक प्रभावी ढंग से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्टूडियो बच्चों को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले पर्सनल केयर उत्पादों के निर्माण और प्रस्तुति की पूरी प्रक्रिया को समझने का अवसर देगा।
वहीं केटी किड्स के संस्थापक ध्रुव सयानी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य बच्चों में पर्सनल केयर के प्रति जागरूकता और जिज्ञासा पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस इंटरैक्टिव अनुभव के माध्यम से बच्चे यह समझ सकेंगे कि किसी भी पर्सनल केयर उत्पाद के पीछे कितनी योजना, गुणवत्ता और देखभाल जुड़ी होती है।
यह पहल बच्चों के लिए सीखने को अधिक व्यावहारिक, मनोरंजक और अनुभवात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जहां शिक्षा और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

