HomeNational Newsराकेश थपलियाल बने एनयूजेआई के नए अध्यक्ष, राकेश शर्मा को मिली महासचिव...

राकेश थपलियाल बने एनयूजेआई के नए अध्यक्ष, राकेश शर्मा को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के द्विवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

नई दिल्ली। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) [एनयूजेआई] के द्विवार्षिक चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राकेश थपलियाल (दिल्ली) को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राकेश शर्मा (जयपुर) को महासचिव निर्वाचित किया गया है। चुनाव में सभी पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए।

एनयूजेआई के चुनाव अधिकारी अशोक किंकर ने संगठन के मुख्यालय, 7 जंतर-मंतर रोड, नई दिल्ली में चुनाव परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ।

उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित

उपाध्यक्ष पद पर सिलवेरी श्रीशैलम (तेलंगाना), प्रशांत चक्रवर्ती (त्रिपुरा), राजीव नयनम (झारखंड), डॉ. रणेश राणा (हिमाचल प्रदेश) तथा अरविंद सिंह (उत्तर प्रदेश) निर्विरोध चुने गए।

सचिव पद के लिए अयान मुखर्जी (पश्चिम बंगाल), मयूख गोस्वामी (असम) और अनिता चौधरी (दिल्ली) का निर्वाचन हुआ, जबकि उत्तराखंड के आर.सी. कन्नौजिया को संगठन का कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

इस अवसर पर एनयूजेआई चुनाव आयोग के अध्यक्ष दधिबल यादव भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए इन सदस्यों का हुआ निर्वाचन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वीरेन्द्र कुमार सक्सेना, प्रमोद गोस्वामी, कमलकांत उपमन्यु (उत्तर प्रदेश), मनोज वर्मा, मनोहर सिंह, सीमा किरण, प्रतिभा शुक्ल, उषा पाहवा, सचिन बुधौलिया, सगीर अहमद, डॉ. अशोक बर्थवाल (दिल्ली), इन्द्राणी सरकार, टी. वेंकट रमाना (तेलंगाना), प्रेम जॉन (केरल), अक्षौय साहू, प्रमोद कुमार सामंतराय, कंबुपानी मिश्रा (ओडिशा), गोपाल दत्त शर्मा (हिमाचल प्रदेश), भूपेन गोस्वामी (असम), दीपक राय और सोमेश्वर बोराल (पश्चिम बंगाल) निर्वाचित हुए।

जयपुर महाधिवेशन में संभालेंगे कार्यभार

एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य 19-20 सितंबर, 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले संगठन के महाधिवेशन में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस महाधिवेशन में देशभर से दो हजार से अधिक सदस्यों के भाग लेने की संभावना है। सम्मेलन के दौरान मीडिया जगत से जुड़े समसामयिक मुद्दों और पत्रकारों के हितों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग दोहराई

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि एनयूजेआई लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया काउंसिल तथा मीडिया आयोग के गठन की मांग करता रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना समय की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments