HomeEntertainment10 दिन में 2 करोड़ व्यूज़: 'राजमहल बना दूँ पटना में' ने...

10 दिन में 2 करोड़ व्यूज़: ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

मुंबई। बॉलीवुड स्टाइल में तैयार किया गया म्यूजिक वीडियो “राजमहल बना दूँ पटना में” रिलीज़ के महज़ 10 दिनों के भीतर 2 करोड़ (20 मिलियन) से अधिक व्यूज़ हासिल कर सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर लाखों यूज़र्स रील्स बना चुके हैं और यह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है।

इस म्यूजिक वीडियो में राज रंजीत और अभिनेत्री युक्ति कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा है। मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की कोरियोग्राफी और आकर्षक हुक स्टेप ने गाने को वायरल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, अमित मिश्रा और कल्पना पटवारी की दमदार आवाज़ तथा कुणाल मिश्रा के संगीत ने इसे दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में शामिल कर दिया है।

मुंबई के प्रतिष्ठित बॉम्बे कॉकटेल बार में फिल्माए गए इस वीडियो का भव्य फिल्मांकन और बॉलीवुड अंदाज़ दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर गाने की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

दर्शकों के प्यार से अभिभूत हैं राज रंजीत

गाने की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए अभिनेता, गायक और निर्माता राज रंजीत ने कहा कि एक नए चेहरे को इतने कम समय में 20 मिलियन से अधिक लोगों का प्यार मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय दर्शकों के स्नेह और समर्थन को दिया।

पारिवारिक और संस्कारपूर्ण संगीत को बढ़ावा देने की पहल

राज रंजीत अपने म्यूजिक लेबल हर्ष म्यूजिक रिकॉर्ड्स (HMR) के माध्यम से साफ-सुथरे और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित संगीत को बढ़ावा देने का अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने भोजपुरी गीत “सेनूरा का कसूर” और “विवाह रीत” भी रिलीज़ किए हैं।

विशेष रूप से “विवाह रीत” में वरिष्ठ अभिनेत्री जरीना वहाब और अभिनेत्री पल्लवी सिंह ने अभिनय किया है। यह गीत बिहार की पारंपरिक विवाह संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करता है।

राज रंजीत का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि नए कलाकारों को मंच देना और भारतीय पारिवारिक मूल्यों पर आधारित संगीत की उस परंपरा को आगे बढ़ाना है, जिसे कभी राजश्री प्रोडक्शंस और यश चोपड़ा की फिल्मों ने लोकप्रिय बनाया था।

‘विवाह रीत’ की शूटिंग बनी भावुक अनुभव

अभिनेत्री पल्लवी सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अभिनेत्री जरीना वहाब के साथ काम करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि “विवाह रीत” के विदाई दृश्य की शूटिंग के दौरान वे वास्तविक रूप से भावुक हो गई थीं, क्योंकि गीत की भावनात्मक प्रस्तुति ने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया।

गायक से अभिनेता और निर्माता तक का सफर

150 से अधिक म्यूजिक एल्बमों में अपनी आवाज़ दे चुके राज रंजीत अब अभिनेता, गायक और निर्माता के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उनका लक्ष्य हर्ष म्यूजिक रिकॉर्ड्स (HMR) को पारिवारिक और गुणवत्तापूर्ण संगीत का मजबूत मंच बनाना है, जहाँ नए कलाकारों को अवसर मिलने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को भी संगीत के माध्यम से नई पहचान मिले।

गौरतलब है कि “राजमहल बना दूँ पटना में” की जबरदस्त डिजिटल सफलता ने यह संकेत दिया है कि दर्शक आज भी मनोरंजन के साथ-साथ गुणवत्ता और सांस्कृतिक जुड़ाव वाले संगीत को भरपूर समर्थन दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments