HomeInternational News'एक ध्वज, एक पहचान' के साथ बंजारा समाज के नए युग की...

‘एक ध्वज, एक पहचान’ के साथ बंजारा समाज के नए युग की शुरुआत— श्री महाराज जी

— बंजारा एकता संकल्प यात्रा, कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

नई दिल्ली। संपूर्ण भारत के बंजारा समाज को एकजुट करने, उनके अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘बंजारा एकता संकल्प यात्रा’ के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। आर.के. पुरम (सेक्टर 12) स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मठ के कल्याण मंडपम में इस कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और समाज के लोग एकत्रित थे। पांच जुलाई 2026 को इस यात्रा की शुरुआत आंध्र प्रदेश के सेवागढ़ से शुरु होगी और इसका भव्य समापन 27 जुलाई को दिल्ली में होगा।

इस अवसर पर यात्रा के मुख्य संयोजक श्री महाराज जी, धर्माधिकारी, सेवागढ़ ने कहा कि बंजारा एकता संकल्प यात्रा समाज की एकता, आत्मसम्मान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अभियान है। उन्होंने कहा कि नवस्थापित कार्यालय समाज की सेवा, संगठन, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर श्री महाराज जी ने कहा कि इस कार्यालय के शुभारंभ होते ही ‘एक ध्वज, एक पहचान’ के साथ बंजारा समाज के नए युग की शुरुआत हुई है।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘सेवागढ़ से दिल्ली तक’ देश के कोने-कोने में बसे बंजारा समाज को “एक ध्वज, एक पहचान, एक संकल्प” के सूत्र में बांधना है। उद्घाटन समारोह के दौरान समाज के नेताओं ने बंजारा समुदाय के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की।

श्री महाराज जी ने कहा कि जिस प्रकार एक वृक्ष अपनी जड़ों से शक्ति प्राप्त कर विशाल स्वरूप धारण करता है, उसी प्रकार बंजारा समाज को भी अपनी गौरवशाली संस्कृति, इतिहास, संत परंपरा एवं महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संगठन में निहित है।

कार्यक्रम में बंजारा एकता संकल्प यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया साथ ही विभिन्न वक्ताओं ने संत सेवालाल महाराज के आदर्शों, समाज के संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा देशभर के बंजारा समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर करेगी तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस जनजागरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments