मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह पर एफडब्लूआईसीई (FWICE) द्वारा लगाए गए बैन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा भी रणवीर के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह जैसे बड़े कलाकार पर लगाया गया बैन पूरी तरह गलत है और यह फैसला आगे चलकर एक बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा।
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि रणवीर सिंह की लोकप्रियता और सफलता से कुछ लोग असहज हैं, इसलिए उनके विरूद्ध इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी कलाकार के प्रोफेशनल निर्णय के कारण उस पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है।

बता दें कि कुछ दिन पहले रणवीर सिंह के फिल्म डॉन 3 छोड़ने के फैसले के बाद एफडब्लूआईसीई ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। इस कदम के बाद फिल्म इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई और कई कलाकारों तथा फिल्मी हस्तियों ने रणवीर का समर्थन किया।
राम गोपाल वर्मा का मानना है कि एक सफल अभिनेता को निशाना बनाना उद्योग के लिए सही संदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा और सफलता को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, न कि उस पर रोक लगाने की कोशिश की जानी चाहिए।
रणवीर सिंह पर लगे इस बैन को लेकर फिल्म जगत में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और आने वाले दिनों में इस विषय पर और भी कई बड़ी हस्तियों के बयान सामने आ सकते हैं।

