Home National News अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज, अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप

अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज, अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप

0
अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज, अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनावी भाषणों को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ और उत्तेजक बयान दिए। यह मामला बिधाननगर नॉर्थ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

शिकायतकर्ता राजीब सरकार ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने कई चुनावी सभाओं में ऐसे भाषण दिए जो हिंसा भड़काने, वैमनस्य फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले थे। शिकायत में अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और डीजे बजाने को लेकर दिए गए बयानों का भी उल्लेख किया गया है।

एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले पर भाजपा नेताओं ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। वहीं टीएमसी नेताओं का कहना है कि सच और न्याय की जीत होगी और यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here