HomeIndian Newsशेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई, 08 मई बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.58 अंक गिरकर 77,631.94 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 318.45 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 77,526.07 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 93 अंक की गिरावट के साथ 24,233.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 90.75 अंक यानी 0.37 प्रतिशत नीचे 24,235.90 अंक पर रहा बाजार में बैंकिंग, वित्त, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही जबकि आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक हरे निशान में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर नीचे चल रहे थे। वहीं, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में उछाल देखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments