HomeIndian Newsममता बोलीं- चुनाव हारे नहीं, हमें हराया गया

ममता बोलीं- चुनाव हारे नहीं, हमें हराया गया

चुनाव आयोग मुख्य विलेन, SIR के बहाने लाखों नाम हटाए, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। ममता ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है। ममता ने कहा- हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, विलेन चुनाव आयोग है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से 100 सीटें लूटीं। ममता ने कहा- चुनाव से दो दिन के पहले उन्होंने गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर गेम खेल रही थी। मोदी और शाह ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर SIR के बहाने 93 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments