Thursday, April 30, 2026
HomeInternationalक्या लीबिया में मिल चुका है तेल गैस का भंडार?

क्या लीबिया में मिल चुका है तेल गैस का भंडार?

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत के लिए एक सकारात्मक खबर सामने आई है। Oil India Limited ने जानकारी दी है कि उसे लीबिया में तेल और गैस का नया भंडार मिला है। कंपनी ने इस खोज की सूचना स्टॉक एक्सचेंज को भी दी है।यह खोज लीबिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित Ghadames Basin के एरिया 95/96 ब्लॉक में हुई है, जिसे हाइड्रोकार्बन संसाधनों के लिहाज से काफी संभावनाशील माना जाता है।

इस ब्लॉक में ऑयल इंडिया की करीब 25% हिस्सेदारी है और इसका क्षेत्रफल लगभग 6,630 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह एक भारतीय कंसोर्टियम का हिस्सा है, जिसमें Indian Oil Corporation Limited भी शामिल है।कंपनी के अनुसार, इस ब्लॉक में कुल 8 कुओं की खुदाई की योजना बनाई गई थी, जिनमें से 5 की ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है। छठे कुएं की खुदाई के दौरान यह नई खोज सामने आई। लीबिया की राष्ट्रीय तेल कंपनी National Oil Corporation (NOC) ने भी इस खोज की पुष्टि की है।

इससे पहले 2012 से 2014 के बीच इसी क्षेत्र में चार कुओं से तेल और गैस मिलने की जानकारी सामने आई थी। अब इस नई खोज का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे भंडार की वास्तविक क्षमता का पता चल सकेगा।विशेषज्ञों के अनुसार, यह खोज भारत की विदेशी ऊर्जा संपत्तियों को मजबूत कर सकती है और भविष्य में राजस्व बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।

यह विकास ऐसे समय में हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव और Strait of Hormuz में बाधाओं के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस मार्ग से दुनिया की लगभग 20% तेल आपूर्ति होती है, इसलिए इसमें रुकावट आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कमी और महंगाई बढ़ने लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments