Wednesday, April 15, 2026
HomeEntertainmentआखिर धुरंधर 2 मूवी ने क्या तोड़ा एक और नया रिकॉर्ड?

आखिर धुरंधर 2 मूवी ने क्या तोड़ा एक और नया रिकॉर्ड?

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार अब थोड़ी धीमी होती नजर आ रही है।फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज के बाद पहले दो हफ्तों में जबरदस्त कमाई की।

पहले हफ्ते में लगभग 674 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में करीब 263 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरे हफ्ते में कमाई में गिरावट देखी गई।16वें से 20वें दिन के बीच फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने लगभग 7.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक के तीसरे हफ्ते का सबसे कम आंकड़ा है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंचकर करीब 1041 करोड़ रुपये हो गई है।

इस दिन के कलेक्शन के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूटा। यह पहली बार हुआ जब धुरंधर 2 तीसरे बुधवार को डबल डिजिट कमाई नहीं कर पाई। साथ ही, यह तीसरे बुधवार के कलेक्शन के मामले में टॉप 3 फिल्मों में जगह नहीं बना सकी, हालांकि यह टॉप 5 में शामिल जरूर हो गई।तुलना की जाए तो तीसरे बुधवार के कलेक्शन में धुरंधर ने करीब 20.9 करोड़, पुष्पा 2 ने 19.5 करोड़ और बाहुबली 2 ने लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि धुरंधर 2 इस सूची में 7.9 करोड़ के साथ पीछे रह गई।कुल मिलाकर, फिल्म अब भी बड़ी हिट बनी हुई है, लेकिन तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार कम होती दिख रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments