Thursday, April 16, 2026
HomeIndian Newsदिल्ली में चलाया जा रहा है ऑपरेशन विश्वास

दिल्ली में चलाया जा रहा है ऑपरेशन विश्वास

दिल्ली में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच शाहदरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 320 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ये सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपने फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।इस अभियान की शुरुआत 1 जनवरी 2026 से की गई थी, जिसे शाहदरा जिले के डीसीपी के नेतृत्व में चलाया गया। ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पुलिस की टेक्निकल टीम ने IMEI ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) विश्लेषण और केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल किया।

पुलिस के अनुसार, सिर्फ CEIR पोर्टल की मदद से ही 75 मोबाइल ट्रेस किए गए। इसके अलावा दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी छापेमारी कर मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूरे अभियान के लिए अलग-अलग थानों की 13 विशेष टीमें बनाई गई थीं।थाना स्तर पर देखें तो शाहदरा, जीटीबी एन्क्लेव, सीमापुरी, आनंद विहार, फर्श बाजार और गीता कॉलोनी समेत कई थानों की टीमों ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।बरामद किए गए मोबाइलों में ज्यादातर फोन गुम हुए थे, जबकि कुछ चोरी और झपटमारी के मामलों से जुड़े थे।

आंकड़ों के मुताबिक:259 मोबाइल गुम हुए थे42 मोबाइल चोरी के थे13 मोबाइल स्नैचिंग के मामलों से जुड़े थे5 मोबाइल घरों में चोरी से संबंधित थेदिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि इस तरह की रिकवरी में हर साल बढ़ोतरी हो रही है, जो पुलिस की बढ़ती तकनीकी क्षमता और सक्रियता को दर्शाता है।यह अभियान न केवल अपराध पर नियंत्रण में मददगार साबित हो रहा है, बल्कि आम लोगों का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments