Home National News दिल्ली बजट सत्र से आम आदमी पार्टी ने क्यों दूरी बनाई?

दिल्ली बजट सत्र से आम आदमी पार्टी ने क्यों दूरी बनाई?

0
दिल्ली बजट सत्र से आम आदमी पार्टी ने क्यों दूरी बनाई?

दिल्ली में विधानसभा का बजट सत्र आज एक पारंपरिक ‘खीर समारोह’ के साथ शुरू होने जा रहा है, लेकिन सत्र की शुरुआत से पहले ही सियासी माहौल गर्म हो गया है। विपक्षी आम आदमी पार्टी ने सत्र से दूरी बनाने का संकेत दिया है।

पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जब तक उनके चार विधायकों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता, तब तक वे सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। इस मुद्दे को लेकर नेता विपक्ष आतिशी ने सख्त रुख अपनाया है।दरअसल, संजय झा (मुख्य सचेतक), जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार और सोमदत्त को पिछले सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में निलंबित किया गया था।

चूंकि पिछला सत्र औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ था, इसलिए उनका निलंबन अभी भी प्रभावी बना हुआ है।विपक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और विधायकों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर निलंबन खत्म करने की मांग भी की गई है।

वहीं, सरकार की ओर से संकेत है कि इन विधायकों का निलंबन पूरे सत्र के लिए लागू है और सत्र समाप्त होने के बाद ही इसे हटाया जाएगा।इसी बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सत्र की शुरुआत के मौके पर मौजूद रहेंगी। संभावना है कि सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। साथ ही, 24 मार्च को मुख्यमंत्री अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी। उनके पास वित्त विभाग की जिम्मेदारी भी है, और इससे पहले वे राजधानी के लिए एक बड़ा बजट पेश कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here