Home Entertainment क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है धुरंधर 2?

क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है धुरंधर 2?

0
क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है धुरंधर 2?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार चर्चा में है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और पेड प्रिव्यू के जरिए भी कमाई शुरू हो चुकी है।मौजूदा बुकिंग रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी 2डी वर्जन के लिए करीब 1.41 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। हिंदी में फिल्म के लगभग 10,543 शोज तय किए गए हैं और इस कैटेगरी से अब तक करीब 7.6 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

हिंदी डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जहां करीब 77 हजार रुपये की कमाई दर्ज की गई है। वहीं आईमैक्स 2डी फॉर्मेट में 581 टिकट बिके हैं और इससे लगभग 6.26 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है।अन्य भाषाओं में भी फिल्म की बुकिंग जारी है। तेलुगू वर्जन के करीब 4,957 टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 6.07 लाख रुपये की कमाई हुई है।

तमिल में करीब 3,958 टिकट बिके हैं और लगभग 4.55 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। मलयालम वर्जन में 62 टिकट बिके हैं, जिससे करीब 11,700 रुपये की कमाई हुई है। कन्नड़ वर्जन में सबसे कम प्रतिक्रिया देखने को मिली है, जहां सिर्फ 7 टिकट बिके और करीब 1,400 रुपये का कलेक्शन हुआ है।इन सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से लगभग 7.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में फिल्म के करीब 11,064 शोज लगाए गए हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर पेड प्रिव्यू और पहले दिन की कमाई को जोड़ा जाए तो फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा आंकड़ा छू सकती है।इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यू रखे गए हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here