Wednesday, April 29, 2026
HomeIndian Newsआखिर दिल्ली एनसीआर में अचानक से कैसे छाई धुंध?

आखिर दिल्ली एनसीआर में अचानक से कैसे छाई धुंध?

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च के आसपास अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान में हल्के बादल जरूर दिख सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश या ठंडी हवाओं से राहत मिलने की संभावना कम है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर में गर्मी सामान्य समय से पहले शुरू हो गई है।

आमतौर पर मार्च के आखिरी हफ्ते में तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंचता है, लेकिन इस साल महीने के पहले ही सप्ताह में पारा इस स्तर को पार कर चुका है। पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।10 मार्च की सुबह देश के कई हिस्सों में धुंध जैसी स्थिति देखने को मिली।

कुछ जगहों पर दिन के समय तक हल्की धुंध बनी रही। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे तेहरान में तेल डिपो में हुए विस्फोट से जोड़ रहे थे, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने इस दावे को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि हवा का रुख उत्तर की ओर होने के कारण ऐसा होना संभव नहीं है।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बनने वाली हवाओं की वजह से बनी।11 मार्च के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। 12 से 16 मार्च के बीच दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

12 से 14 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।हालांकि 15 मार्च के बाद तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हल्की कमी आ सकती है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान हल्की धुंध और तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन विशेषज्ञों ने लोगों को बढ़ती गर्मी के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments