Sunday, March 8, 2026
HomeIndian Newsअसम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किन-किन उम्मीदवारों को खड़ा किया है?

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किन-किन उम्मीदवारों को खड़ा किया है?

असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान भले अभी बाकी हो, लेकिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 42 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

सबसे चर्चित नाम कांग्रेस सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई का है। पार्टी ने उन्हें जोरहाट सीट से मैदान में उतारा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला से टिकट दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया को नजीरा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां से वे वर्तमान में विधायक हैं।इसके अलावा कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के परिवार के सदस्य भी चुनावी मैदान में नजर आएंगे। सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन को सामागुड़ी से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं सांसद प्रद्युत बारदोलोई के बेटे प्रतीक को मार्घेरिटा सीट से टिकट दिया गया है।अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बोंगाईगांव से गिरीश बरुआ, बरपेटा (एससी) से महानंदा सरकार, बोको-चायगांव (एससी) से रामेन सिंह राभा, हाजो-सुआलकुची (एससी) से नंदिता दास और कमलपुर से सत्यब्रत कलिता शामिल हैं। बरखेत्री से दिगंता बर्मन, नलबाड़ी से अशोक कुमार सरमा, तिहु से रतुल पटुवारी को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है। जागीरोड (एससी) से बुबुल दास और राहा (एससी) से उत्पल बनिया को टिकट मिला है।असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं।

मौजूदा स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पास 64 विधायक हैं। उसके सहयोगी दलों में असम गण परिषद के 9, यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल के 7 और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के 3 विधायक शामिल हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15 और सीपीआई (एम) का 1 विधायक है, जबकि एक निर्दलीय विधायक भी सदन में मौजूद है।चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि मतदान मार्च–अप्रैल के दौरान कराया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments