Home National News लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग

लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग

0
लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े एक वकील की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं।

घटना का वर्णन

घटना रात करीब 10:30 बजे की है। पुलिस को फायरिंग की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सामने आई तस्वीरों में कार का पिछला शीशा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति घायल हो गया।घायल की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जिसे कमर में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार में मौजूद वकील ने बताया कि वारदात कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई। उनके मुताबिक, एक स्कूटी पर सवार तीन लोगों ने पीछे से हमला किया। घटना के समय वे मंदिर से निकलकर घर की ओर जा रहे थे।हमले के बाद कार को तेजी से आगे बढ़ाया गया। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर पहले से पीछा कर रहे थे या रेकी की गई थी। जिस कार पर हमला हुआ, वह मारुति सुजुकी सियाज बताई जा रही है।फिलहाल इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी व्यक्ति या गिरोह ने नहीं ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here