Home National News क्या दिल्ली को फिर से दहलाने की साजिश? सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

क्या दिल्ली को फिर से दहलाने की साजिश? सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

0
क्या दिल्ली को फिर से दहलाने की साजिश? सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर संभावित आतंकी खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा राजधानी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। बताया जा रहा है कि लाल किला और उसके आसपास के इलाके, खासकर चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर, संभावित निशाने पर हो सकते हैं।

क्या कहते हैं सूत्र?

सूत्रों के मुताबिक संगठन आईईडी धमाके की साजिश रच रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि हाल ही में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह आतंकी समूह भारत में किसी बड़े हमले की योजना बना सकता है। हालांकि इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 की शाम लाल किले के पास एक बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था।

जांच में सामने आया था कि विस्फोट एक कार में हुआ, जो घटना से पहले कई घंटों तक पार्किंग में खड़ी थी। उस घटना के बाद से ही राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी।फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here