Home National News क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को दी धमकी?

क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को दी धमकी?

0
क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को दी धमकी?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को हाल ही में एक धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और पहचान छिपाने के लिए प्रोटोन ईमेल सेवा का इस्तेमाल किया।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और निर्माताओं को हाल के दिनों में धमकियां मिली हैं। अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी, जिसमें बड़ी रकम की मांग की गई थी। इस मामले में आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का उपयोग किया। पुलिस के अनुसार, रणवीर सिंह के मैनेजर के नंबर पर यह वॉइस मैसेज भेजा गया था और उनका बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। धमकी के बाद अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।इसी क्रम में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी को फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, उनके घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की गई। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पुलिस कस्टडी समाप्त होने के बाद उन्हें स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 17 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। इस केस में हथियार सप्लाई करने के आरोप में आसाराम फासले नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पर आरोप है कि वह पिछले चार वर्षों से गैरेज मैकेनिक के रूप में काम करते हुए गैंग की मदद कर रहा था।इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी सुबह के समय फायरिंग की घटना हुई थी। उस दौरान दो बाइक सवारों ने चार राउंड गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।फिलहाल, आयुष शर्मा को मिले ईमेल और अन्य मामलों की जांच जारी है। पुलिस इन सभी घटनाओं के बीच संभावित कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here